गॉल , जुलाई 02 -- कप्तान सहान अराछिगे की नाबाद 83 रन की शानदार पारी और शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से श्रीलंका ए ने भारत ए के खिलाफ दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को पांच विकेट पर 288 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया।

भारत ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान सहान अराछिगे ने 148 गेंदों पर नाबाद 83 रन की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। नुवानिदु फर्नांडो ने 44, पवंता वीरासिंघे ने 39, अंजला बंडारा ने 42, अशेन बंडारा ने 34 और सोहन डिलिवेरा ने 28 रन बनाये।

भारत ए की तरफ से सारांश जैन और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित