पटना , सितंबर 20 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अखिल भारतीय गायत्री परिवार के संस्थापक एवं महान विचारक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मानवता, मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना से संबंधित उनके विचार एवं संदेश आज भी समाज को सद्मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

श्री चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में पं. श्रीराम शर्मा आचार्य को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने मानवता और नैतिक मूल्यों के साथ आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेशों में मानव कल्याण, जीवन मूल्यों और आध्यात्मिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया है। उनके विचारों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन और नैतिक चेतना को बढ़ावा देने की प्रेरणा मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित