श्रीनगर , सितंबर 04 -- नवी मुंबई से श्रीनगर आ रही इंडिगो की एक उड़ान शुक्रवार सुबह हवाई अड्डे के विमान पार्किंग स्थल में खड़े होने के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (वीडीजीएस) के पोल से टकरा गयी।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि विमान सुबह करीब नौ बजे पार्किंग स्थल संख्या छह पर बने वीडीजीएस पोल से टकरा गया।

अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यात्रियों और क्रू सदस्यों को मैन्युअल सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर उतारा गया। निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत संबंधित अधिकारी इस घटना की परिस्थितियों और कारणों की गहन जांच करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित