श्रीनगर , जुलाई 20 -- कश्मीर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार को श्रीनगर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जबकि मौसम विज्ञान विभाग ने 23 जुलाई तक पूरे जम्मू-कश्मीर में व्यापक बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहने का अनुमान जताया है।

बारिश के आंकड़ों के अनुसार, गांदरबल में 46.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी, जबकि श्रीनगर में 45.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया और सुबह के समय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अन्य प्रमुख केंद्रों में, सोपोर में 55.4 मिलीमीटर, गुलमर्ग में 8.2 मिलीमीटर, पहलगाम में 3.2 मिलीमीटर, कुपवाड़ा में 0.8 मिलीमीटर, अनंतनाग में 1.0 मिलीमीटर, पुलवामा में 2.0 मिलीमीटर, बांदीपोरा में 10.5 मिलीमीटर, बड़गाम में 15.0 मिलीमीटर और काजीगुंड में 0.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

वर्तमान में कश्मीर में जलस्तर पूरी तरह सामान्य है।

मौसम विभाग ने गुरुवार तक जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

विभाग ने बड़े पैमाने पर मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है, जो केंद्र शासित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के अनुमान को दर्शाता है।

अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेष रूप से निचले और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में, क्योंकि रुक-रुक कर बारिश जारी रहने के आसार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित