श्रीनगर , मार्च 27 -- जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छह अप्रैल से उड़ानों का परिचालन केवल सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच ही किया जा सकेगा। वायु सेना के रनवे के सुदृढ़ीकरण और अपग्रेडेशन का कार्य शुरू किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। यह काम आगामी गर्मियों के महीनों तक जारी रहने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित