श्रीगंगानगर , फरवरी 28 -- होली त्योहार के मद्देनजर राजस्थान में श्रीगंगानगर से बिहार के समस्तीपुर तक साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन एक मार्च से शुरु होने जा रहा है।
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन एक मार्च से 29 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन कुल पांच फेरे करेगी और हर रविवार को श्रीगंगानगर से रवाना होगी।
सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर से दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन रात साढ़े 11 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। कुल दूरी करीब 1545 किलोमीटर है और यात्रा समय करीब 34 घंटे का है।
सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, 11 स्लीपर क्लास, चार सामान्य और दो गार्ड/लगेज वैन शामिल हैं। यह स्पेशल ट्रेन उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित