जयपुर , मार्च 24 -- रेलवे ने ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार के साथ मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04731 एवं 04732, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में श्रीगंगानगर से 05 से 12 तक (02 ट्रिप) एवं 19 अप्रैल से 28 जून तक (11 ट्रिप) तथा समस्तीपुर से 07 से 14 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 21 अप्रैल से 30 जून तक (11 ट्रिप) विस्तार किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मार्ग के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित