श्रीगंगानगर , अप्रैल 15 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर रात एक शातिर तस्कर से 135 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पुलिस दल ने सद्भावनानगर के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे सुरजीतसिंह उर्फ गुरप्रीतसिंह मजहबी सिख (32) को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 135 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पंजाब के निकटवर्ती अबोहर शहर के एक हेरोइन आपूर्तिकर्ता से हेरोइन लाकर श्रीगंगानगर में बेचता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित