श्रीगंगानगर , अप्रैल 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश एक कार लूटकर फरार हो गए।
रात करीब साढ़े 12 बजे घटना की सूचना मिलने पर शहर के सभी थानों की पुलिस सतर्क हो गई, सभी मार्गों पर नाकाबंदी की गई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। आज सुबह पुलिस जस्सासिंह मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक पृथ्वीपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि सुखचैनसिंह रात करीब साढ़े 12 बजे जस्सासिंह मार्ग पर अपनी दिल्ली नंबर की इटीयोस कार लेकर जा रहा था। मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और कार से खींचकर बाहर निकाल लिया। उससे मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। एक बदमाश उसकी कार लेकर फरार हो गया। बाकी दो बदमाश मोटरसाइकिल पर उसके पीछे ही निकल गए्।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित