श्रीगंगानगर , सितम्बर 10 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में नगर परिषद चुनाव में मतदान से महज एक दिन गुरुवार को विधायक जयदीप बिहानी ने गुरुवार को एक तीखा बयान जारी करके टिकट वितरण में अपनी नहीं चलने की बात कही और पूर्व कांग्रेसी नेता अशोक चांडक पर सीधा निशाना साधा।

इससे करीब दस दिन पहले भाजपा के जिला कार्यालय में हाथ मिलाकर एकता का संदेश देने वाली तस्वीरें अब बेमानी लग रही हैं। करीब 12 दिन पहले उम्मीदवार सूची जारी होने से पहले प्रदेश नेतृत्व के कड़े निर्देश के बाद जिला स्तर पर गुटबाजी खत्म करने की कोशिश की गयी थी। सभी स्थानीय नेताओं को जिला कार्यालय बुलाकर समझाया गया और एक-दूसरे का हाथ पकड़े तस्वीरें जारी की गयी।

दावा किया गया कि गुटबाजी खत्म हो गयी है और सभी एकजुट होकर भाजपा का बोर्ड बनायेंगे। विधायक जयदीप बिहानी और अशोक चांडक के बीच खास तौर पर सुलह करवाई गयी थी, लेकिन मतदान से ठीक पहले वही गुटबाजी फिर सतह पर आ गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित