श्रीगंगानगर , जुलाई 07 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के बहुचर्चित होटल जिस्मफरोशी कांड में बालिका से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस इस मामले में अब तक 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है और एक होटल के प्रबंधक सहित तीन- चार आरोपियों की तलाश है। इनमें कम से कम दो व्यक्तियों ने ग्राहक के रूप में जिस्मफरोशी करके बालिका से दुष्कर्म किया था।
मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक (महिला अत्याचार एवं अन्वेषण) कैलाशदान देथा ने बताया कि जवाहरनगर थाना क्षेत्र में मीरा चौक पुलिस चौकी के नजदीक अशोकनगर निवासी प्रकाश नायक (20) को गिरफ्तार किया गया है। उसने सुखड़ियानगर मार्ग पर हाउसिंग बोर्ड चौराहा पर स्थित जोय इन होटल में ग्राहक के रूप में जाकर बालिका से दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने जैसे ही प्रकाश की तलाश शुरू की वह अपने घर और अन्य ठिकानों से लापता हो गया। उसे आज दोपहर में दबोच लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित