श्रीगंगानगर , जून 19 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में शुक्रवार को सुबह पालिका बाजार स्थित 'द बॉनफाय' रेस्टोरेंट में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग से द बॉन फायर रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

दमकल विभाग के अनुसार सुबह करीब पांच बजे आग की सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंच गयी और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान प्रथम तल पर रखा फर्नीचर, फ्रिज सहित रेस्टोरेंट का करीब सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।

रेस्टोरेंट के संचालक साहिल कालड़ा ने बताया कि आग प्रथम तल के हॉल में किसी वायरिंग के शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में साे रहे कर्मचारी ने आग लगते ही सुबह साढ़े चार बजे साढ़े उन्हें सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तब तक दमकल विभाग को भी सूचना दे दी गयी थी।

प्रथम तल का सामान हालांकि पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित