श्रीगंगानगर , मई 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वार्ड नंबर 10 में श्यामनगर निवासी 18 वर्षीय एक युवक पिछले दो-तीन वर्षों से नशा करने का आदी था। पुलिस के मुताबिक कल देर शाम उसने कथित रूप से नशे की ओवरडोज ले ली, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिवार वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। शनिवार को शव युवक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि नशे की वजह से श्रीगंगानगर में हर सप्ताह शहर के किसी न किसी हिस्से से युवकों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित