श्रीगंगानगर , मार्च 13 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर में शुक्रवार को रसोई गैस की किल्लत के मुद्दे पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन में में प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्य अंकुर मगलानी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
श्री मगलानी ने कहा इस प्रदर्शन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की गलत आर्थिक और विदेश नीतियों के कारण लोग एक बार फिर से लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हो गए हैं। मौजूदा सरकार ने केवल गैस सिलेंडर के लिए ही नहीं, बल्कि सरकार ने देश को कई वर्ष पीछे धकेलते हुए वर्ष 2017 में बंद हो चुके केरोसिन के युग में वापस ला दिया है। साथ ही महंगाई और किल्लत के चलते आम जनता अब लकड़ी के चूल्हे जलाने पर भी विवश हो रही है।
उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी के नाम पर लोगों को बैंकों और एटीएम के बाहर कतारों में खड़ा किया गया। फिर कोरोना काल में थालियां बजवाने और मंत्रों का सहारा लेने के अलावा कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए भी लंबी लाइनें लगीं और कई लोग कतारों में खड़े-खड़े अपनी जान गंवा बैठे। अब उसी स्थिति की पुनरावृत्ति गैस सिलेंडर के मामले में हो रही है। लोग मारे-मारे फिर रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित