श्रीगंगानगर , मार्च 27 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पाकिस्तान सीमा से लगा श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार करके उससे दो पिस्तौलें और मैगजीन बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी कुख्यात बदमाश रविशंकर उर्फ साहित (39) को गुरुवार देर रात श्रीकरणपुर में श्रीगंगानगर मार्ग पर शिव कुटिया के पास से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि उससे पहले एक देशी पिस्तौल एवं मैगजीन बरामद हुई। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर दूसरी पिस्तौल एवं मैगजीन भी जब्त की गई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित