श्रीगंगानगर , मई 05 -- राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली सीनियर महिला राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए श्रीगंगानगर जिला की टीम के चयन लिये सात मई को ट्रायल होगा।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद सहारण ने मंगलवार को बताया कि चयन ट्रायल अपराह्न तीन बजे बिहाणी क्रिकेट स्टेडियम, सुखाड़िया सर्किल, श्रीगंगानगर में आयोजित किया जाएगा। इसमें केवल श्रीगंगानगर जिले की स्थानीय महिला खिलाड़ी शामिल हो सकेंगी।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को राजस्थान क्रिकेट संघ के अनुसार कुछ दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों का पहले अभ्यास मैच करवाया जाएगा। इसके बाद अन्य जिलों के साथ अभ्यास मैचों के लिए टीम को भेजा जाएगा। सभी मैचों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम श्रीगंगानगर जिला महिला क्रिकेट टीम का चयन किया जाएगा।

श्री सहारण ने बताया कि इस ट्रायल के संयोजक जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी सदस्य शिशपाल सिंह होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित