श्रीगंगानगर , सितम्बर 10 -- राजस्थान में जिला ओलंपिक संघ श्रीगंगानगर की नयी कार्यकारिणी का चुनाव गुरुवार को अधिकारी संतोखसिंह गिल (सेवानिवृत्त आरईएस) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक ओमप्रकाश और जिला खेलकूद अधिकारी हरजिंदर सिंह बराड़ सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की गई। राजस्थान ओलंपिक संघ के प्रदेश महासचिव सुरेंद्रसिंह गुर्जर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चुनाव अधिकारी गिल ने बैठक के बाद परिणाम घोषित करते हुए बताया कि वर्ष 2026 से 2030 तक चार वर्ष के कार्यकाल के लिए बादलसिंह बराड़ को अध्यक्ष और करणसिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है।
उपाध्यक्ष पद पर कुलदीपसिंह, चंद्रशेखर, हेमंत शर्मा और लाट साहबा निर्वाचित हुए हैं। महासचिव का पद परविंदरजीतसिंह को और कोषाध्यक्ष का पद मूलाराम को मिला है। संयुक्त सचिव पद पर इकबालसिंह, मनोज शर्मा, विक्रम सुथार और पवनसिंह चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गुरमीतसिंह, मंजू वर्मा, श्याम अरोड़ा, प्रभुसिंह, रविंदरसिंह, हसनप्रीतसिंह और मलकीतसिंह का चयन हुआ है।
चुनाव संघ के पंजीकृत उपनियमों के अनुसार सामान्य सभा द्वारा संपन्न कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित