श्रीगंगानगर , अप्रैल 25 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के युवा फिरकी गेंदबाज मानव सुथार ने शुक्रवार रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल के मैच में अपना पहला आईपीएल विकेट लेकर लंबे इंतजार को खत्म कर दिया।

गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए सुथार ने दो ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया और रजत पाटीदार को आउट करके अपना खाता खोला। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाये लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच विकेट से जीत हासिल कर ली। सुथार को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और उन्होंने पाटीदार को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराकर महत्वपूर्ण सफलता दिलायी।

इस प्रदर्शन के साथ सुथार ने अब तक दो मैचों में कुल चार ओवर फेंके हैं जिसमें 45 रन दिए और एक विकेट लिया है। उनका औसत 11.25 रहा है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुथार रणजी ट्रॉफी में 39 विकेट और दुलीप ट्रॉफी में भी प्रभावशाली गेंदबाजी कर चुके हैं। गुजरात टाइटंस ने उन्हें इस वर्ष के आईपीएल के लिए रिटेन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित