श्रीगंगानगर , अगस्त 21 -- राजस्थान में राजस्थान में क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए श्रीगंगानगर जिला क्रिकेट संघ ने शुक्रवार को जिला टीम घोषित कर दी।
टीम की कप्तानी शिवम सोखल करेंगे जबकि आदित्य भाम्भू को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद सहारण ने बताया कि टीम के कोच धीरज शर्मा और निशान सिंह हैं। उन्होंने बताया कि टीम में शिवम सोखल (कप्तान), आदित्य भाम्भू (उप-कप्तान), ओशनिंक ग्रोवर, जशनदीप सिंह, करण मिरोक, मुरलीधर बिशनोई, नितिन कश्यप, मोहित चौधरी, कुशांत कंबोज, महेश वर्मा, रियांश भाटिया, ओमप्रकाश, अनुज सिंह, लक्ष्य सहारण, गुरशान ढिल्लों और शब्द कुलड़िया को शामिल किया गया है, जबकि विवेक, एकम कुक्कड़, अकलेश, वंश, रोहित और अलारखा सुरक्षित खिलाड़ी रहेंगे।
टीम के लीग मैच 22 अगस्त से शुरू होंगे। श्रीगंगानगर की टीम बीकानेर, भरतपुर, धौलपुर, उदयपुर, सीकर और सवाई माधोपुर के खिलाफ 50-50 ओवर के मैच खेलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित