श्रावस्ती , मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर डूब गये जिनमें से दो को बचा लिया गया जबकि एक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भिनगा कोतवाली क्षेत्र स्थित रामगढ़ी गांव के पास गौशाला के निकट शुक्रवार को गांव के तीन किशोर राप्ती नदी में नहाने के लिए गए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नदी में पानी का बहाव सामान्य दिख रहा था, लेकिन कुछ स्थानों पर अचानक गहराई अधिक होने के कारण तीनों किशोर संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में चले गए।

बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नवीन मिश्रा (17) पुत्र पिंटू मिश्रा और रूप नारायण मिश्रा (18) पुत्र विनोद कुमार मिश्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित