श्रावस्ती , मई 03 -- त्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले की सर्विलांस सेल ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 55 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 15 लाख 43 हजार रुपये आंकी गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।इसके बाद सर्विलांस सेल ने अभियान के तहत टीम ने विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के मामलों पर काम करते हुए अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया। मोबाइल आईएमईआई ट्रैकिंग, लोकेशन ट्रेसिंग और नेटवर्क डाटा विश्लेषण के जरिए गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश की गई। लगातार प्रयास के बाद सर्विलांस टीम ने 55 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की।

रविवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन संबंधित स्वामियों को विधिवत सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित