हाजीपुर , जुलाई 28 -- ्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा गया और कामाख्या के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 15619/15620 गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस का सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सं. 15620 कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस 03.08.2026 से 24.08.2026 के मध्य नामित दिन को 00.11 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहंुचेगी तथा यहां से 00.13 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
इसी तरह गाड़ी सं. 15619 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 04.08.2026 से 25.08.2026 के मध्य नामित दिन को 17.45 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 17.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित