दुमका , अगस्त 17 -- झारखंड के दुमका जिले में अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 19 वें दिन तीसरे सोमवारी को आज शाम तक लगभग एक लाख 81 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की।

आज तीसरे सोमवार ककी संध्या करीब पांच बजे तक एक लाख 81हजार 984 श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। देर शाम तक बाबा मंदिर में जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लगी है। आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं में डाक बम के शीघ्रदर्शनम की सुविधा के तहत जलार्पण करने वाले 2483 श्रद्धालु भी शामिल हैं।

मेला प्रबंधन समिति से मिली जानकारी के मुताबिक आज शीघ्र दर्शनाम से 12,41,500 रुपये,गोलक से 1,44,670 रुपये एवं अन्य स्रोत से 16170 रुपये चढ़ावा राशि प्राप्त हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित