हाजीपुर , जुलाई 27 -- ्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा 12 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। गाड़ी सं. 05597 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 31.07.2026 से 30.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन - मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को जयनगर से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.42 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05598 आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 01.08.2026 से 31.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन - बुधवार, शनिवार एवं सोमवार को आसनसोल से 13.00 बजे खुलकर 14.30 बजे जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.00 बजे जयनगर पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 31.07.2026 से 30.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन - रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को रक्सौल से 00.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 17.05 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05546 देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल 31.07.2026 से 30.08.2026 तक सप्ताह में तीन दिन - रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को देवघर से 18.05 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 05573 राघोपुर-देवघर स्पेशल 28.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन राघोपुर से 02.50 बजे खुलकर 03.03 बजे सरायगढ़, 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रूकते हुए 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल 28.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन देवघर से 11.35 बजे खुलकर 14.20 बजे भागलपुर, 14.55 बजे सुलतानगंज, 16.25 बजे मुंगेर, 17.25 बजे सबदलपुर, 17.50 बजे खगड़िया, 18.16 बजे मानसी, 18.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20.40 बजे सहरसा, 21.26 बजे सुपौल, 22.15 बजे सरायगढ़ रूकते हुए 22.50 बजे राघोपुर पहुंचेगी ।
मोकामा-किउल-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते दानापुर और साहिबगंज के बीच एक जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल (साप्ताहिक) 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर स्पेशल का 02.08.2026 से 30.08.2026 तक प्रत्येक रविवार को परिचालन किया जायेगा । यह स्पेशल गाडी सं. 13236/13235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी के समय एवं ठहराव के अनुसार परिचालित की जाएगी ।
गाड़ी सं. 03297 पटना-इसलामपुर श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक 26.07.2026 से 29.09.2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को पटना जं. से 16.10 बजे प्रस्थान कर 16.17 बजे राजेन्द्रनगर, 16.31 बजे पटना साहिब, 16.55 बजे फतुहा, 17.13 बजे दनियावां बाजार हॉल्ट, 17.38 बजे हिलसा, 17.53 बजे एकंगरसराय स्टेशनों पर रुकते हुए 19.00 बजे इसलामपुर पहुंचेगी । इसी तरह गाड़ी संख्या 03298 इसलामपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक 27.07.2026 से 30.09.2026 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं सोमवार को इसलामपुर से 07.45 बजे खुलकर 07.55 बजे एकंगरसराय, 08.09 बजे हिलसा, 08.35 बजे दनियावां बाजार हॉल्ट, 08.56 बजे फतुहा, 09.12 बजे पटना साहिब, 09.25 बजे राजेन्द्रनगर रुकते हुए 11.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल 05.07.2026 से 29.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को हावड़ा से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 05.10 बजे जसीडीह, 08.10 बजे किउल, 08.45 बजे शेखपुरा, 09.25 बजे अस्थावां, 09.50 बजे बिहार शरीफ, 10.40 बजे नालन्दा एवं 11.05 बजे राजगीर रुकते हुए 12.00 बजे नटेसर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 06.07.2026 से 30.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को नटेसर से 13.00 बजे खुलकर 13.20 बजे राजगीर, 13.43 बजे नालन्दा, 14.05 बजे बिहार शरीफ, 14.55 बजे अस्थावां, 16.03 बजे शेखपुरा, 17.10 बजे किउल, 20.25 बजे जसीडीह रुकते हुए अगले दिन 04.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 08690 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 26.07.2026 से 09.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को रांची से 17.40 बजे खुलकर 19.00 बजे मुरी, 20.25 बजे बोकारो स्टील सिटी, 20.58 बजे चन्द्रपुरा, 21.25 बजे गोमो, 21.45 बजे पारसनाथ, 22.13 बजे हजारीबाग रोड, 22.45 बजे कोडरमा, अगले दिन 01.06 बजे तिलैया, 01.28 बजे नवादा, 01.46 बजे वारिसलीगंज, 02.08 बजे शेखपुरा, 02.40 बजे लखीसराय, 03.25 बजे किउल, 03.55 बजे अभयपुर, 04.50 बजे जमालपुर, 05.25 बजे सुलतानगंज रुकते हुए 06.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 08689 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 27.07.2026 से 10.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को भागलपुर से 09.10 बजे खुलकर 09.35 बजे सुलतानगंज, 10.15 बजे जमालपुर, 10.40 बजे अभयपुर, 11.40 बजे किउल, 11.52 बजे लखीसराय, 12.25 बजे शेखपुरा, 12.48 बजे वारिसलीगंज, 13.06 बजे नवादा, 13.30 बजे तिलैया, 15.40 बजे कोडरमा, 16.10 बजे हजारीबाग रोड, 16.33 बजे पारसनाथ, 17.05 बजे गोमो, 18.53 बजे चन्द्रपुरा, 19.35 बजे बोकारो स्टील सिटी, 20.38 बजे मुरी स्टेशनों पर रूकते हुए 22.20 बजे रांची पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 08646 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 27.07.2026 से 11.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को रांची से 17.30 बजे खुलकर 19.10 बजे बरकाकाना, 20.22 बजे हजारीबाग टाउन, 22.40 बजे कोडरमा, अगले दिन 01.06 बजे तिलैया, 01.28 बजे नवादा, 01.46 बजे वारिसलीगंज, 02.08 बजे शेखपुरा, 02.40 बजे लखीसराय, 03.25 बजे किउल, 03.55 बजे अभयपुर, 04.50 बजे जमालपुर, 05.25 बजे सुलतानगंज रुकते हुए 06.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 08645 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 28.07.2026 से 12.09.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को भागलपुर से 09.10 बजे खुलकर 09.35 बजे सुलतानगंज, 10.15 बजे जमालपुर, 10.40 बजे अभयपुर, 11.40 बजे किउल, 11.52 बजे लखीसराय, 12.25 बजे शेखपुरा, 12.48 बजे वारिसलीगंज, 13.06 बजे नवादा, 13.30 बजे तिलैया, 15.40 बजे कोडरमा, 17.38 बजे हजारीबाग टाउन एवं 19.10 बजे बरकाकाना स्टेशनों पर रूकते हुए 21.40 बजे रांची पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 05028 बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 28.07.2026 से 29.8.2026 तक प्रतिदिन बढ़नी से 15.20 बजे खुलकर अगले दिन 01.25 बजे हाजीपुर, 02.23 बजे शाहपुर पटोरी, 03.35 बजे बरौनी, 04.03 बजे बेगुसराय, 06.55 बजे मुंगेर, 08.20 बजे सुलतानगंज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 13.00 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05027 देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल 29.07.2026 से 30.08.2026 तक प्रतिदिन देवघर से 18.45 बजे खुलकर 21.25 बजे सुलतानगंज, 23.15 बजे मुंगेर, अगले दिन 00.13 बजे बेगुसराय, 00.45 बजे बरौनी, 01.48 बजे शाहपुर पटोरी, 02.45 बजे हाजीपुर, 04.45 बजे छपरा ग्रामीण एवं 11.45 बजे गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 15.15 बजे बढ़नी पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 08895 नेसुब इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 01.08.2026 से 29.08.2026 तक प्रत्येक शनिवार को नेसुब इतवारी जं. से 04.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.00 बजे मधुपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी सं. 08896 मधुपुर-नेसुब इतवारी जं. श्रावणी मेला स्पेशल 02.08.2026 से 30.08.2026 तक प्रत्येक रविवार को मधुपुर से 09.00 बजे खुलकर अगले दिन 11.50 बजे नेसुब इतवारी जं. पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 03527 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 29.07.2026 से 29.08.2026 तक प्रतिदिन आसनसोल से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 11.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03528 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 30.07.2026 से 30.08.2026 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 16.15 बजे खुलकर अगले दिन 08.20 बजे आसनसोल पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 03511 आसनसोल-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 29.07.2026 से 29.08.2026 तक प्रतिदिन आसनसोल से 17.00 बजे खुलकर 19.15 बजे जसीडीह रुकते हुए अगले दिन 02.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03512 पटना-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 30.07.2026 से 30.08.2026 तक प्रतिदिन पटना जं. से 03.30 बजे खुलकर 10.10 बजे जसीडीह रुकते हुए 13.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित