नयी दिल्ली , फरवरी 04 -- मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने किरोड़ी मल कॉलेज को 5-0 से हरा कर 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। महिला वर्ग में जानकी देवी महाविद्यालय (जेडीएम) ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 1-0 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए कोमल ने गोल किया और अंजलि को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) की तरफ से नंदकिशोर ने दो और श्लोक, पंकज व हर्ष ने एक-एक गोल किया। नंदकिशोर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित