नयी दिल्ली , मार्च 18 -- पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 13-1 से करारी शिकस्त दी।

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान पर श्याम लाल कॉलेज के अतुल चौधरी ने 5, प्रत्युष सिंह जग्गी ने 3, मनमोहन, अभिषेक, हर्ष, पंकज और आकाश ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए एकमात्र गोल विशाल ने किया। श्याम लाल कॉलेज के अतुल चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। सेंट स्टीफंस कॉलेज की यह लगातार दूसरी बड़ी हार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित