हरिद्वार, मार्च 01 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को 10.15 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान को थाना श्यामपुर पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान चौकी चण्डीघाट क्षेत्र स्थित गौरीशंकर पार्किंग के पास पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजम पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम बूढाहेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित