सहारनपुर , अक्टूबर 23 -- सहारनपुर में मानक मऊ स्थित नया बांस में श्मशान की भूमि पर सीसी रो बनाए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। आज भीम आर्मी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसएसपी अभिनंदन सिंह से मिलकर विरोध जताया और मांग की कि सड़क हटवाने के दौरान ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमें रद्द किए जायें।
उन्होंने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र के नया बांस में खसरा नंबर 241 पर दलित समाज का श्मशान दर्ज है लेकिन पार्षद समीर ने उनकी श्मशान की जमीन पर सीसी रोड बनवा दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने डीएम अरविंद चौहान से मिलकर भी शिकायत की थी। डीएम ने एसडीएम को श्मशान की भूमि से सीसी रोड़ हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन डीएम के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। शिकायत करने वालों में सुलेखा और बड़ी संख्या में दलित महिला और पुरूष शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित