श्रीनगर , मार्च 04 -- जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले भड़काऊ सामग्री का प्रसार के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बुधवार को कहा कि यह पता चला है कि इस मामले में साजन कीगाम का जाविद अहमद खांडे कथित तौर पर कुछ वीडियो को कैप्शन और सामग्री के साथ साझा और प्रसारित करने में शामिल था, जो पहली नज़र में सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बुरा असर डालने में सक्षम थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित