भरतपुर , फरवरी 24 -- राजस्थान में भरतपुर के मथुरागेट थाना क्षेत्र में चोर दुकान में सेंध लगाकर करीब 80 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चुराकर ले गये।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात मथुरा गेट के समीप अंडा वाली गली में किराना व्यापारी जयकिशन के आकस्मिक निधन के बाद परिजनों शोक में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मृतक की दुकान जय भोले किराना स्टोर में आज तड़के करीब तीन बजे सेंध लगा दी।

दुकान मालिक के निधन से शोकाकुल परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी, उन्होंने पुलिस थाना मथुरागेट एवं पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित दुुुकान पर पहुंचकर एक चाेर को धरदबोचा, लेकिन इस बीच तीन चोर करीब 60 हजार का सामान एवं करीब 80 हजार की नकदी लेकर फरार हो गये। चोरों के साथी को पुलिस के हवाले किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित