अलवर , अक्टूबर 06 -- राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में बारौली गांव के पास मंगलवार को शाम को आग लगने से किसानों की 400 क्विंटल कड़बी जलकर राख हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद दमकल मौके पर डेढ़ घंटे बाद अलवर से पहुंची। दमकल ने आधा घंटे में आग पर काबू पाया।
एक ग्रामीण ने बताया- सड़क के किनारे तैयब, तारीफ, शौकीन, नब्बू, उस्मान और दर्शन की 400 क्विंटल कड़बी रखी हुई थी 11 हजार केवी की लाइन में चिंगारी उठी। जिससे कड़बी को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलने के डर बिजली आपूर्ति काट दी गयी। इससे खेतों में लगे ट्यूबवेल और पंपसेट ठप हो गए। इस दौरान दमकल मौके पर नहीं पहुंची। जिससे आगे ने विकराल रूप धारण कर लिया।
उसके बाद दमकल डेढ़ घंटे बाद पहुंची और 30 मिनट में आग पर काबू पाया। तब तक कबड़ी जलकर राख हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित