आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 21 -- एशियाई पैरा खेल 2026 में बुधवार को भी भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। इसी क्रम में पुरुषों का शॉट पुट एफ53 स्पर्धा में आयुष वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं पैरा कंपाउंड महिला युगल में शीतल देवी और पायल नाग की टीम ने रजत पदक हासिल किया।
आज यहां पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों का शॉट पुट एफ53 स्पर्धा में आयुष वर्मा ने 8.16 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही, आयुष वर्मा ने एपीजी 2026 में अपने सफर का समापन 2 पदकों - एक स्वर्ण गोल्ड और कांस्य पदक- के साथ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित