नयी दिल्ली, मई 28 -- दिल्ली प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री शैलेन्द्र कुमार ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि श्री मल्होत्रा एक अनुभवी, कर्मठ और जनसरोकारों से जुड़े नेता हैं। उनके नेतृत्व में दिल्ली भाजपा को नयी ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवादी विज़न को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली के समग्र विकास, संगठनात्मक मजबूती तथा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए राजग के सभी साथी मिलकर कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा, "हम ईश्वर से श्री हर्ष मल्होत्रा के सफल, उज्ज्वल और जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हैं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली निरंतर विकास और तरक्की के नए आयाम स्थापित करेगी।"जदयू प्रदेश महासचिव सर्वेश कश्यप, उपाध्यक्ष कमलेश राय,जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर, प्रधान महासचिव राहुल मिश्रा, सचिव डॉ एस एन ठाकुर और महासचिव गौरीशंकर राजहंस ने भी श्री मल्होत्रा को नयी जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित