प्रतापगढ़ , जून 07 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले मे पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिये जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है , दूर दराज से आने वाले परीक्षार्थियो ठहरने के लिये शेल्टर होम मे 100 बैड की निह शुल्क आवास की व्यवस्था की गयी हैजिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जनपद प्रतापगढ़ आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा नगरपालिका बेल्हा देवी, प्रतापगढ़ स्थित जिला जेल के निकट संचालित शेल्टर होम में ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि शेल्टर होम में लगभग 100 अभ्यर्थियों के ठहरने हेतु बेड की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों के लिए स्वच्छ शौचालय, स्नानागार, पेयजल एवं सुरक्षित आवासीय सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों तथा संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को इस निःशुल्क सुविधा की जानकारी अवश्य दें तथा आवश्यकता होने पर उन्हें शेल्टर होम में ठहरने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित