मुंबई , मार्च 10 -- विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 809.57 अंक चढ़कर 78,375.73 अंक पर खुला। हालांकि बाद में इसकी तेजी कुछ कम हुई और खबर लेकर जाते समय यह 327.78 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,893.94 अंक पर रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 252.75 अंक की बढ़त में 24,280.80 पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 98.70 अंक यानी 0.41 प्रतिशत ऊपर 24,126.75 अंक पर था।
आईटी और तेल एवं गैस को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। ऑटो, वित्त, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों के सूचकांकों में ज्यादा तेजी दर्जकी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित