जोधपुर , अक्टूबर 03 -- केंद्रीय संस्कृत एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के 58वें जन्मदिन पर शुक्रवार को जोधपुर शहर में अनेक सामाजिक सरोकार और सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए और श्री शेखावत नेगऊ माता के लिए बड़ा लापसी का केक काटकर गायों को खिलाया।

जन्मदिन पर श्री शेखावत के स्वागत में जनपरिवार के सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। अनेक स्थानों पर उन्हें गुड़ से तोला गया। विशाल मालाओं से स्वागत किया गया। भाजपा लूणी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ओर से पाल रोड स्थित गढ़ गणेश में विशाल कार्यक्रम के दौरान फूलों की वर्षा से स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में राज्य के कानून मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा जोधपुर शहर देहात के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

कुड़ी भगतासनी सेक्टर-दो में समाजसेवी केसर सिंह कादरी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मारवाड़ राजपूत सभा भवन में अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री शेखावत ने यहां केक काटा।

इस अवसर पर श्री शेखावत ने सूरसागर में महंत रामप्रसाद महाराज का आशीर्वाद लिया। भाजपा जोधपुर शहर कार्यालय में भी श्री शेखावत का भव्य आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री शेखावत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा कि भारत को पर्यटन का केंद्र बनाने और साथ ही भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए व्यापक प्रयास कर रहे गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इसी तरह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राजनेताओं एवं गणमान्य लोगों ने श्री शेखावत के जन्म दिन पर उन्हें शुभकामना संदेश भेजे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित