चंडीगढ़ , अप्रैल 15 -- हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शेखर विद्यार्थी को हरियाणा अग्निशमन सेवा का महानिदेशक नियुक्त किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किये हैं।
श्री विद्यार्थी वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत हैं और अब उन्हें अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ अग्निशमन सेवा के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गयाहै। उन्होंने इस पद पर सतबीर सिंह का स्थान लिया है, जिन्हें उक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में एक अहम कदम मानाजा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित