, Sept. 25 -- परिजनों का आरोप है कि विश्वकर्मा पूजा के बाद से आरती के साथ पति और ससुराल के अन्य लोग लगातार मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान 23 सितंबर को वह लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला और शुक्रवार को उसका शव नदी की झाड़ियों में बोरे के अंदर बंद मिला।

जयरामपुर थानाध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि महिला के शरीर पर कई जगह चोट और जख्म के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित