माॅस्को , दिसंबर 22 -- रूस ने कहा है कि यूरोपीय संघ की ओर से शेंगेन क्षेत्र में रूसी राजनयिकों की आवाजाही पर लगाया गया प्रतिबंध स्पष्ट तौर पर भेदभावपूर्ण नीति के तहत लिया गया निर्णय है।

स्विट्जरलैंड में रूसी राजदूत सर्गेई गार्मोनिन ने रूसी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती से यह बात कही।

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ 19वें प्रतिबंध पैकेज के तहत यूरोपीय संघ में रूसी राजनयिकों की आवाजाही उस देश तक सीमित कर दी थी जहां वे मान्यता प्राप्त हैं। इसके अलावा रूसी राजनयिकों और उच्चायोग के कर्मचारियों को अधिकारियों को सूचित करना होगा यदि वे किसी अन्य यूरोपीय संघ सदस्य देश की यात्रा करने या वहां से गुजरने का इरादा रखते हैं। ये प्रतिबंध 25 जनवरी, 2026 से लागू होने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित