नयी दिल्ली , मई 04 -- देश के पांच राज्यों के विधानसभाओं के चुनाव की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में असम और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त मिली है।

चुनाव आयोग के अब कर के आंकड़ों के अनुसारी असम में भाजपा 13 और कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने तीन सीटों पर बढ़त बना रखी है।

केरल में कांग्रेस पार्टी 24 सीटों पर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 14 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो सीट पर और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग नौ सीट पर आगे चल रही है।

पुड्डुचेरी में पांच सीट के लिए मिले रुझान में एआईआरएनसी दो, कांग्रेस एक, द्रमुक एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है।

तमिलनाडु में एडीएमके ने 11, टीवीके के नौ, द्रमुक ने पांच, कांग्रेस दो और पीएमके ने एक सीट पर बढ़त बनायी है।

गौरतलब है कि असम में 126, पश्चिम बंगाल में 293, केरल में 140, तमिलनाडु में 234 और केंद्र शासित पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव आयोग की निगरानी में मत करना चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित