अमरोहा , मई 08 -- पश्चिम बंगाल के सियासी घटनाक्रम के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किए जाने के निर्णय का उत्तर प्रदेश में जोरदार स्वागत किया गया है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और विधायक राजीव तरारा ने इस घोषणा को भारतीय राजनीति के इतिहास की सबसे युगांतरकारी घटना करार देते हुए इसे राष्ट्रवाद की बड़ी जीत बताया है। विधायक राजीव तरारा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल की धरती पर जो वैचारिक और राजनीतिक परिवर्तन घटित हुआ है, वह महज सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि भारतीय राजनीति की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। उन्होंने अपने संबोधन में तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह निर्णय वास्तव में एक तरह से उस 'इस्लामी वीटो' के अंत की घोषणा है, जिसने लंबे समय से लोकतंत्र की मूल भावना को दबा कर रखा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित