पटना , अप्रैल 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि शुभम कुमार का जेईई मेन 2026 में राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करना पूरे बिहार के लिए गर्व का पल है।

श्री चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा अपने संदेश में शुभम की उपलब्धि को पूरे बिहार के लिए गर्व का पल बताया और कहा कि उनकी उपलब्धी समर्पण, कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता का प्रतीक है।

श्री चौधरी ने एक्स पर लिखा, युवा प्रतिभा ने बिहार का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि गयाजी जिले के शुभम कुमार का जेईई मेन 2026 में राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त करना पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है। उनकी यह उपलब्धि समर्पण, कठोर परिश्रम और उत्कृष्टता का प्रतीक है।उन्होंने शुभम कुमार सहित सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होती है।

श्री चौधरी ने बिहार के युवाओं पर विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वे आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और राष्ट्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित