मुंबई , मार्च 01 -- घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही भारी गिरावट के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल नौ कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 2,18,902 करोड़ रुपये घट गया जबकि हिंदुस्तान यूनीलिवर (एचयूएल) को एमकैप में फायदा हुआ है।
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का एमकैप सबसे ज्यादा 55,852 करोड़ रुपये घट गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 37,580 करोड़ रुपये और विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का 34,846 करोड़ रुपये घट गया।
बजाज फाइनेंस को एमकैप में 20,316 करोड़ रुपये और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस को 18,181 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सार्वजनिक क्षेत्र के एलआईसी का एमकैप 14,990 करोड़ रुपये कम हुआ।
निर्माण एवं अभियांत्रिकी कंपनी एलएंडटी का बाजार पूंजीकरण 13,715 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 13,061 करोड़ रुपये घट गया। आईसीआईसीआई बैंक को एमकैप में 10,360 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित