निंगबो (चीन) , अप्रैल 12 -- दुनिया के दूसरे नंबर के पुरुष एकल खिलाड़ी चीन के शि यूकी ने रविवार को यहां खेली जा रही बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में 'जायंट किलर' आयुष शेट्टी की जीत की दौड़ रोक दी। इसी के साथ आयुष को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
आज यहां खेले गये खिताबी मुकाबले में चीनी खिलाड़ी ने 20 साल के इस नए खिलाड़ी पर 8-21, 10-21 से शानदार जीत दर्ज की। यूकी ने मैच की शुरुआत से ही पूरा नियंत्रण बनाते हुए पहला गेम 21-8 के स्कोर के साथ शानदार तरीके से जीता। तीन बार के ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियन ने अपने स्मैश का बेहतरीन इस्तेमाल किया, जिससे आयुष की रक्षात्मक कमजोरी सामने आ गई और वह नेट के पास नहीं आ पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित