हैदराबाद , अक्टूबर 22 -- तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने गुरुवार को अपनी और प्रदेशवासियों की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी।

राज्यपाल ने श्री शाह के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र, खुशी और समृद्धि की कामना की और श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी से उनके कल्याण और देश की सेवा जारी रखने का आशीर्वाद मांगा।

लोक भवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि श्री शाह के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकास और समृद्धि में आगे बढ़ता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित