शिवहर , अक्टूबर 18 -- बिहार के शिवहर जिले में पुरनहिया थाना क्षेत्र के हथिसार गांव की एक 18 वर्षीय युवती का शव पोखर से बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने आज बताया कि मृत युवती की पहचान रागनी कुमारी (18) के रूप में की गई है। वह हथिसार गांव निवासी झमन शाह की पुत्री थी। उसका शव हथरस वार्ड संख्या-07 स्थित पोखर से बरामद किया गया है।
इस मामले में पुरनहिया थाना कांड संख्या 211/26 के तहत 18 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 96 और 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित