शिवहर , मार्च 27 -- बिहार में शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया है।
पुलिस अघीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर रोहुआ गांव के सरेह स्थित गेहूं के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की गला रेतकर हत्या की गयी है। मौके से एक मोटरसाईकिल भी बरामद की गयी है।मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र कि सिधवलिया गांव निवासी नंदलाल कुमार भगत (28) के रूप में की गयी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित