शिवहर , मई 19 -- बिहार में शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के छोटे भाई समोध साहपुरनहीया बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इस दौरान बसंत बाजार और चंडीहा जाने वाले सड़क मार्ग पर दुबे टोला के समीप अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उन पर चाकू से वार किया और फिर कमर के पास गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ )अनुशील कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित