शिवहर , जुलाई 12 -- बिहार में शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के घुसूकपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक किसान की हत्या कर दी गई।पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि मृतक की पहचान घुसूकपुर निवासी साहब राय (55) के रूप में हुई है। खेत जोतने और जमीन के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद के दौरान उसकी हत्या की गई है । घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। मामले की छानबीन की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित