शिवहर , फरवरी 15 -- बिहार में शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एंबुलेंस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रसीदपुर गांव में महाशिवरात्रि के दिन सुबह-सुबह मन्दिर में जलाभिषेक करने जा रही एक महिला को एंबुलेंस ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना मेंमहिला की मौके पर मौत हो गई है।
नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मृतक महिला की पहचान रसीदपुर वार्ड नंबर चार नगर परिषद निवासी स्वर्गीय सुरेश राय की पत्नी हृदय देवी (60) के रूप में की गयी है। एंबुलेंस का चालक सुभाष चंद्र सिंह पिपाराही थाना क्षेत्र अंबा गांव का रहने वाला है। वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है एवं उसके विरुद्ध उत्पाद और यातायात अधिनियम के सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है l शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित